चंद्रपुर: क्रिकेट खेल में सट्टेबाजी अब आम बात हो गई है। बड़े शहरो से लेकर चिमूर जैसे छोटे कस्बों में भी क्रिकेट सट्टा फलफूल रहा है। सटोडीयोका सब कुछ सिस्टम के साथ सेट होता है। पुलिस भी लाखो में खेलने वाले को हाथ तक नहीं लगाती। छोटे सट्टेबाजी करनेवाले पर कारवाई कर अपनी पीठ थपथपाती है। पूर्व पुलिस अधीक्षक के कार्यकाल में पुलिस अधिकारीयोंको डर नाम की कोई चीज नहीं थी। स्थानिक बालु की हर धंधे में ५० प्रतिशत की खुलेआम भागीदारी थी और करोड़ों की चल अचल संपत्ति के मालिक हो गए। मगर अब नए पुलिस अधीक्षक परदेसी ने बढ़ती गुन्हेगारी पर अंकुश लगाने हेतू कड़े कदम उठाने का फैसला करने से अब कही क्रिकेट सट्टा, नशीले पदार्थ बिक्री, शराब क्राइम पर कारवाई हो रही है। हालाकि सब जानते है की, पुलिस अधीक्षक की कृपा दृष्टि रहे इसलिए अब कारवाई का सिलसिला शुरू हुवा है। चलो देर आए दुरुस्त हुए।
इसी कड़ी को जोड़ते हुवे स्थानीय अपराध दस्ते ने पाकिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप लाइव क्रिकेट मैच पर चिमूर थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 2 वडाला में सट्टा लगाने की सूचना मिलनेपर कारवाई की, इस सूचना के आधार पर स्थानीय अपराध जांच दल ने मौके पर जाकर जुआ खेलने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके पास से 35-50 हजार के दो मोबाइल हैंडसेट बरामद किए गए.
जुआ खेलने वाले एक आरोपी के खिलाफ चिमूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।पुलिस अधीक्षक रवींद्र सिंह परदेशी, पोनी बालासाहेब खाड़े के मार्गदर्शन में कार्यवाही का संचालन सहायक पुलिस निरीक्षक मंगेश भोयर, अजय बागेसर, धनराज करकड़े, पोका संदीप द्वारा किया गया था. खच्चर, प्रशांत नागोसे, चनापोका दिनेश उराडे
स्थानीय अपराध दस्ते को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर मुल पुलिस थाना सीमा के वार्ड नंबर 14 में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका टी20 लाइव विश्व कप क्रिकेट मैच में जुआ खेलने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। चार मोबाइल हैंडसेट, एक एलईडी टीवी, सेट टॉप बॉक्स, कैलकुलेटर, टीवी रिमोट सहित 48 हजार 405 रुपये का सामान जब्त कर थाने में मामला दर्ज किया है। अब पुलिस अधीक्षक को ये देखना भी जरूरी है की, ये सट्टेबाजोके बड़े आका कौन है ? और चंद्रपुर जिले को सट्टेबाजी करनेवाले के साथ नशा का बेखौफ तस्करी करनेवाले तस्करो पर बड़ी कारवाई हो यही चंद्रपुर कर की उम्मीद है।
सुनील तायडे संपादक डेली पोस्टमार्टम
सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.





