Home Breaking News चंद्रपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा बुकी को गिरफ्तार, सट्टा किंग  प्रदीप संगमवार...

चंद्रपुर में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा बुकी को गिरफ्तार, सट्टा किंग  प्रदीप संगमवार भी नामजद।

121
चंद्रपुर, १३ नवंबर, सुनील तायडे

चंद्रपूर:_ आज के वर्ल्ड कप फाइनल में इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच चल रहा था। सभी सट्टा किंग ऑनलाइन सट्टे में व्यस्त थे। तभी चंद्रपुर स्थानीय अपराध शाखा के पोलिस उप निरीक्षक अतुल काले को गुप्त जानकारी मिली की, तुकुम स्थित बियानी पैट्रोल पंप के पास चहल पहल वाले रास्तेपर क्रिकेट का ऑनलाइन सट्टे का खेल खुलेआम शुरू है। ऐसी जानकारी के आधारपर पुलिस दलबल के साथ पहुंची तो देखा कि, बहोत सारी मोटर साइकल खड़ी है। और बहोत सारे मोबाइल पे बात कर रहे थे। मगर एक मोटर साइकल वाला काफी व्यस्त दिखा तो उसी की पूछताछ की तो पहले काफी आनाकानी किया, फिर तलाशी और मोबाइल चेक करने बाद मोबाइल स्क्रीन पर पैसे के लेनदेन से लेकर हर मिनट का हिसाब मिला। आरोपी बहोत ही शातिर दिमाग से क्रिकेट सट्टा खेल रहा था। पुलिस ने जब अपने तरीकेसे पूछताछ की तो, उसने अपना नाम रोशन कालबांडे बताया। उससे जब गहन पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, ये सब काम महाकाली वार्ड निवासी सट्टा किंग प्रदीप गंगमवार के लिए करता हु और मुझे इसमें थोड़ा कमीशन मिलता है।
पुलिस ने रोशन कालबांडे और सरगना प्रदीप गंगमवार के खिलाफ १२ (अ), मुंबई जुगार कायदा सहकलम १०९ के तहत अपराध दर्ज किया है।
        चंद्रपुर जिले में प्रदीप  गंगमवार और खान नाम के दो कुख्यात सट्टा किंग अपना कार्य बहोतही शातिर तरीकेसे करते है। इसके ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा की बुकिंग लेने हेतु बेरोजगार युवक और पढ़े लिखे बच्चों का इस्तेमाल करते है और वो 500 से 1000 रुपए की रोजी से। सिर्फ कुछ समय के लिए इतना आसान पैसा युवकोको आकर्षित करने और गलत काम करने काफी होता है। जानकारी के अनुसार कई पढेलिखे बच्चे इस अवैध धंधे में अपनी पढ़ाई और जिंदगी बर्बाद कर चुके है।
    अब पुलिस प्रशासन और भी कार्यरत क्रिकेट सट्टा चलाने वाले बड़ी मछलियों को गिरफ्त में लाना जरूरी है। इस क्रिकेट सट्टे से कई घर बर्बाद हो चुके है और कुछ तो होने की कगार पर है।
 पुलिस अधीक्षक परदेसी जबसे आए तबसे कम से कम अवैध कारोबारी पर कारवाई तो हो रही हैं। चंद्रपुर जिले में सुख शांति के लिए और भी ज्यादा कड़े कदम और बड़ी कारवाई की जरूरत है।

सुनील तायडे
संपादक
डेली पोस्टमार्टम

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.