Home Breaking News इंदिरा गांधी गार्डन स्कूल के बच्चों ने विज्ञान मंथन परिक्षा में बाजी...

इंदिरा गांधी गार्डन स्कूल के बच्चों ने विज्ञान मंथन परिक्षा में बाजी मारी

93

इंदिरा गांधी गार्डन स्कूल के बच्चों ने विज्ञान मंथन परिक्षा में बाजी मारी

 

चंद्रपुर : भारत की सबसे बड़ी विज्ञान प्रतिभा खोज परीक्षा ‘विद्यार्थी विज्ञान मंथन-2022’ में स्थानीय इंदिरा गांधी गार्डन स्कूल के दो विद्यार्थियों ने पहला स्थान तथा दो विद्यार्थियों ने क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है.

जिला स्तर पर अपनी कक्षाओं में पहला स्थान हासिल करने वालों में नौवीं कक्षा के आरुष सिद्धमशेट्टीवार और छठी कक्षा की रुतुजा मानकर शामिल हैं। आठवीं कक्षा की सुहानी कालस्कर ने दूसरा एवं दसवीं कक्षा की निधि तुम्मुलवार ने परीक्षा में जिले में अपनी कक्षा में तीसरी स्थान हासिल क्या है।

विद्यार्थी विज्ञान मंथन एक राष्ट्रीय स्तर की अनूठी ऐप आधारित विज्ञान प्रतिभा अनुसंधान परीक्षा है जो छठी से ग्यारहवीं कक्षा के छात्रों के लिए ऑनलाइन आयोजित की जाती है। विज्ञान शिक्षक नितिन जुमडे के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी गार्डन स्कूल के कुल 29 छात्रों ने परीक्षा दी थी। परीक्षा में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर जिले में छठी कक्षा से प्रथम स्थान पाने वाली रुतुजा मानकर को राज्य स्तरीय शिविर में भाग लेने के लिए चुना गया है।

चारों छात्रों की उपलब्धि पर स्कूल में प्राचार्य बवानी जयकुमार के हाथों उनका सत्कार किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष राहुल पुगलिया, समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों, विद्यालय के प्रशासक जयकुमार सर, सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने विद्यार्थियों को उनकी इस उपलब्धि पर बधाई दी है.

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.