Home Breaking News अवैध कोयला भंडार पर छापा मारकर लाखों का कोयला जब्त किया, पुलिस...

अवैध कोयला भंडार पर छापा मारकर लाखों का कोयला जब्त किया, पुलिस अधिकारी सुशिलकुमार नायक की कारवाई।

149

चंद्रपुर, सुनील तायडे, संपादक

गडचांदुर  धानौरा मार्ग पर खुलेआम अवैध कोयल अनुचित व्यापार जोरोपर हैं. खुलेआम राष्ट्रीय संपत्ति की लूट कर कर बिजली निर्मित में बाधा पहुंचा रहे है। पूरे देश में कोयला आपूर्ति में कमी की वजह से उसका सीधा असर देश के छोटे बड़े उद्योगों पर हो रहा है। मगर पूरे जिले में कोयला माफिया पर नकेल कसने प्रशासन कही न कही कम तो नहीं पड रहा है।

इसी कोयले के अवैध व्यापार पर आज गडचांदुर के अनुमंडल पुलिस अधिकारी सुशील कुमार नायक ने खुद भोईगांव के समीप अवैध कोयला भंडार पर छापा मारकर लाखों का कोयला जब्त किया है. इस छापेमारी से कोयला माफिया मे सनसनी फैली है।

चंद्रपुर के बड़े बड़े कोयला व्यापारी कोयले के गोरख धंधे में लिप्त है, उन सभी की कड़ाई से पूछताछ कर राष्ट्रीय संपत्ति को बचाने के उम्मीद नायक साहब से है।

 

सदर बातमी ही आमच्या अधिकृत माहिती स्रोत आणि गोपनीय माहितीच्या आधारे तयार केली आहे. कृपया कोणीही कॉपी करून पुर्नप्रकाशित करू नये.